Khunti: विधायक रामसूर्या मुंडा ने मंदूकमडीह में फीता काटकर किया दसांई करम नृत्य अखाड़ा का शुभारंभ इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नाच-गान हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपरा है। इसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं और आने वाली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। 
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में जितने भी स्थानों पर करम पर्व का आयोजन किया गया है, मैं वहां के सभी ग्रामवासियों और आयोजकों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूँ। आप सभी अधिक से अधिक संख्या में नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हों और अपनी संस्कृति को गर्व के साथ आगे बढ़ाएं। 
इस जिला समिति के सचिव सुशील पाहन, विमल पाहन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे,गांववालों ने विधायक के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया और आयोजन में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।



