Breaking News

खूंटी में संत मिखाएल महा गिरजाघर में पुरोहिताभिषेक की 25वीं वर्षगांठ का भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Khunti: खूंटी स्थित संत मिखाएल महा गिरजाघर में रविवार को विशेष धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण के बीच पुरोहिताभिषेक की 25वीं वर्षगांठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा,खूंटी विधायक रामसूर्य मुंडा और तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया कार्यक्रम में पहुंचे।

कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने फादर बिसु बेंजामिन आईद और फादर बेनेदिक्त बारला को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके अब तक के सेवा जीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुरोहित का जीवन आसान नहीं होता। वे जीवनभर समाज और समुदाय की सेवा करते हैं तथा अनुयायियों और ईश्वर के बीच सेतु का कार्य निभाते हैं।

प्रभु यीशु ने पुरोहितों को विश्वासियों के हित और मार्गदर्शन के लिए भेजा है। ऐसे में समाज को भी उनके मार्गदर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। मौके पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से दोनों पुरोहितों का सम्मान किया और उनके दीर्घायु एवं निरंतर सेवा भाव की कामना की।

गिरजाघर का माहौल पूरे दिन प्रार्थना, भजन और आशीर्वाद से गूंजता रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post