Breaking News

धनबाद जिले की 3 लाख 57 हजार महिलाओं को मिली मंईयां सम्मान राशि, बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए पैसे

Dhanbad: धनबाद जिले की 3,57,577 महिलाओं को झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के तहत सितंबर माह की सम्मान राशि भेजी गई है। दुर्गा पूजा से पहले प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। कुल 89 करोड़ 39 लाख से अधिक की राशि जिले की महिलाओं तक पहुंची है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि अगस्त महीने की राशि का भुगतान भी पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने महिलाओं से अपील की है कि जिनका खाता अब तक आधार से लिंक नहीं हुआ है, वे जल्द आधार सीडिंग कराएं ताकि योजना का लाभ समय पर मिल सके।

जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है लेकिन आधार-बेस्ड पेमेंट नहीं हो पा रहा, उन्हें अभी राशि नहीं मिल रही है। जिला प्रशासन ने कहा कि आधार लिंकिंग होने पर उनकी सम्मान राशि भी ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इस योजना के तहत लाभुकों का भौतिक सत्यापन कार्य भी तेजी से चल रहा है। सत्यापन के बाद योग्य पाए जाने वाली महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

जिन महिलाओं का अभी तक सत्यापन नहीं हुआ है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे भी सम्मान राशि पाने की हकदार होंगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post