Breaking News

दुर्गा पूजा के अवसर पर खूंटी पुलिस की अपील, शांति व सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें।

Khunti: दुर्गा पूजा को लेकर खूंटी पुलिस ने जिला वासियों से शांति और सुरक्षा बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक खूंटी ने कहा है कि सभी लोग सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ यह पर्व मनाएं। पूजा पंडालों के भ्रमण के दौरान खास एहतियात बरतने की जरूरत है।

पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि पंडाल भ्रमण के समय वाहनों को पंडाल तक ले जाने की अनुमति नहीं होगी, वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए माता-पिता से आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों की जेब में मोबाइल नंबर और घर का पता लिखकर रखें।

सुरक्षा और सतर्कता पर जोर

पुलिस ने कहा है कि पंडाल भ्रमण के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। धार्मिक या व्यक्तिगत भावना को आहत करने वाले मैसेज, फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें और न ही ऐसे संदेशों पर भरोसा करें।

आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें

अगर कहीं कोई अप्रिय घटना या असामाजिक गतिविधि दिखाई देती है तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी थाना, खूंटी पुलिस कंट्रोल रूम (मोबाइल नंबर – 9262998530) या डायल 112 पर दें।

इसके अलावा खूंटी पुलिस के व्हाट्सएप नंबर – 9262998530 या ट्विटर हैंडल @Khuntipolice पर भी सूचना साझा की जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

CCTV और निगरानी की व्यवस्था

शहर के सभी प्रमुख स्थानों और पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिन्हें कंट्रोल रूम से 24×7 मॉनिटर किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति पर तुरंत ध्यान दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर सख्ती

खूंटी पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक उन्माद फैलाने वाले संदेश या किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करें। खूंटी पुलिस हर समय जनता की सेवा में तत्पर है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post