Breaking News

मध्याह्न भोजन को लेकर स्टीयरिंग सह मोनेटरिंग कमिटी की बैठक।

Khunti: कर्रा प्रखंड सभागार में बीडीओ स्मिता नगेशिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन को लेकर स्टीयरिंग सह मोनेटरिंग कमिटी का बैठक किया गया। ज्ञात हो कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मध्याह्न भोजन योजना जो कर्रा प्रखंड के 172 विद्यालयों में संचालित है जिसमें दोपहर के समय सभी छात्रों को पौष्टिक भोजन मिलता है।

बैठक में बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि सभी विद्यालयों के छात्रों को नियत समय पर मेन्यू के आधार पर पौष्टिक भोजन मिले रागी का लड्डू मिले यह सुनिश्चित किया जाय, साथ हीं विद्यालय में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। सभी विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित किया जाय तथा सभी विद्यालयों में मोरींगा का पौधा लगवाने का निदेश दिया गया।

पुरक पोषाहार के तहत सप्ताह में दो दिन अंडा या फल मिले इसे सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया गया तथा प्रति कार्य दिवस एस एम एस नहीं करने वाले शिक्षकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है। वैसे विद्यालय जो कम संसाधनों में भी अच्छा कार्य कर रहें हैं न जैसे किचन गार्डन, बायो फैंसिंग से विद्यालय का बाउंड्री एवं साफ सफाई रखने वाले विद्यालय को पुरस्कृत करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए संकुल स्तर पर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया गया।

वही बीडीओ ने आगे कहा कि प्रखंड स्तर पर अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों एवं विद्यालय में जो रसोईयां अच्छा खाना बनाती है उसे प्रखंड स्तर पर सम्मानित करने की बात कही गयी। बैठक में बीइईओ विजया लक्ष्मी, बीपीओ मनमोहन साहु प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेन्द्र भगत वरीय शिक्षक विनय कुमार सिंह एवं सुजीत कुमार पाढ़ी सहित कमिटी के अन्य लोग भी शामिल रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post