Breaking News

धनबाद के शांति टावर में पूजा भंडार में भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, त्योहार से पहले दुकान का सामान जला

Dhanbad: धनबाद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांगाटांड स्थित शांति टावर में शनिवार सुबह आग लगने की बड़ी घटना सामने आई। सुबह करीब साढ़े नौ बजे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित श्याम पूजा भंडार से अचानक धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दुकान के आसपास जुट गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान मंटू गोस्वामी की है। आग की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें तेज होती देख तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी गई। करीब 10 बजे दमकल विभाग की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल विभाग के कर्मी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि दुकान बेसमेंट में होने के कारण आग बुझाने में विशेष कठिनाई हुई। लगातार धुआं बाहर निकल रहा था और टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अंततः कई घंटों की कोशिशों के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

स्थानीय लोगों और दुकान मालिक के अनुसार, आग में दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। त्योहारों का मौसम नजदीक होने के कारण दुकान में बड़ी मात्रा में सामान भरा हुआ था। ऐसे में इस आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि आग लगने के वास्तविक कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम जांच में जुटी है। इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर तुरंत दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंचतीं, तो आग और भी फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post