Breaking News

जामताड़ा में छापेमारी करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, महिला घायल

Karamatand (Jamtara): जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस को सोमवार सुबह करमाटांड़ प्रखंड के कुरबा गांव में छापेमारी के दौरान भारी विरोध का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम यहां ईश्वर मंडल के घर पर पहुंची थी। आरोप है कि मंडल के घर के एक सदस्य पर तेलंगाना में साइबर ठगी का मामला दर्ज है।

पुलिस की जानकारी पुख्ता थी, लेकिन जब टीम मौके पर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाज़ा बंद मिला। इसके बाद कुछ जवान दीवार पर चढ़कर एस्बेस्टस की छत से आंगन में दाखिल होने की कोशिश करने लगे। इस दौरान छत टूट गई और दीवार की ईंटें भी खिसककर गिर गईं। उसी समय नीचे बैठी आरती देवी छत व ईंटों की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और महिला का तुरंत इलाज कराने की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक पुलिसकर्मी ग्रामीणों के घेरे में फंसे रहे। पीड़िता के परिजन और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया और आरती देवी को निजी वाहन से सदर अस्पताल भेजा गया।

घायल आरती देवी ने बताया कि सुबह वह घर के कामकाज निपटाने के बाद बर्तन धोने के लिए कुएं के पास गई थीं। कुछ देर के लिए वह एस्बेस्टस शेड के नीचे बैठी थीं। तभी अचानक ऊपर से पुलिसकर्मी कूद पड़े, जिससे छत और ईंटें टूटकर उन पर गिर गईं और वह घायल हो गईं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post