Breaking News

कर्रा में महिलाओं की आजीविका सशक्तिकरण हेतु कौशल प्रशिक्षण सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न।

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के खरतंगा गांव में शनिवार को महिलाओं की आजीविका को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिडबी बैंक के सीएसआर झारखंड प्रोग्राम और वि-लिड के तहत एएमएफआई डब्ल्यूबी द्वारा कौशल प्रशिक्षण सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्रा प्रखंड की बीडीओ स्मिता नगेशिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बीपीओ प्रेम सुजीत कुजुर शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

महिलाओं के उत्पादों की सराहना

बीडीओ स्मिता नगेशिया ने लाभार्थी महिलाओं से मुलाकात की और उनके द्वारा बनाए गए आचार, पापड़, सर्फ, साबुन, अगरबत्ती और मिक्चर जैसे उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन वस्तुओं की निर्माण विधि, इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों तथा बाजार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विपणन और ब्रांडिंग पर जोर

बीडीओ ने एएमएफआई डब्ल्यूबी के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द बायर-सेलर मीट का आयोजन किया जाए, जिससे महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को सीधा बाजार उपलब्ध कराया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न मेला एवं उद्यमी मेला में इन उत्पादों को प्रदर्शित और प्रचारित किया जाए।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उत्पादों के विपणन, ब्रांडिंग और गुणवत्ता संवर्धन में प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, ताकि महिलाओं की आजीविका को स्थायी और टिकाऊ बनाया जा सके।

महिलाओं को मिला प्रोत्साहन

बीडीओ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आज के दौर में स्वरोजगार ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की सबसे बड़ी कुंजी है।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की सहभागिता

इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर सुभदीप सरकार, मुखिया अनूप कुजुर, ग्राम प्रधान फुलचंद लोहरा, फिल्ड कोऑर्डिनेटर एथनेस्टियस तिग्गा, प्रशिक्षक अर्जुन तिग्गा, एलसी सगीर अहमद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएँ और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post