Breaking News

सायको बाजार में पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को दी अफीम की अवैध खेती के दुष्परिणामों की जानकारी

Khunti: अवैध अफीम की खेती को रोकने के लिए सायको थाना पुलिस ने शुक्रवार को सायको बाजार में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अफीम की खेती न करें, क्योंकि यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी घातक है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अफीम की अवैध खेती करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाती है। इससे जुड़े व्यक्ति को जेल और जुर्माने की सजा भुगतनी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग लालच में आकर अफीम की खेती करते हैं, लेकिन इससे पूरा परिवार और समाज प्रभावित होता है।

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अफीम के सेवन और तस्करी से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अफीम की लत इंसान को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से बर्बाद कर देती है।

पुलिस ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि कहीं भी अफीम की खेती होती दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक खेती अपनाने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाने की भी सलाह दी।

ग्राम प्रधानों, बुद्धिजीवियों और युवाओं ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की और अफीम की खेती न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने ग्रामीणों से नशामुक्त और अपराधमुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post