Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और विधायक का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व और राज्य विकास में योगदान की सराहना की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और कल्याणकारी गतिविधियों, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा से जुड़ी योजनाओं पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि सरकार ऐसे सामाजिक योगदानों को हमेशा प्रोत्साहित करती है। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में जेसोवा की भूमिका की सराहना की।
मुलाकात के अंत में दोनों पक्षों ने समाज के कल्याण और महिलाओं के विकास के लिए सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई।




