Breaking News

रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस-झारखंड ATS की संयुक्त कार्रवाई।

Ranchi: देशभर में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रांची से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान असहर दानिश के रूप में हुई है, जो झारखंड के बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला बताया जा रहा है।

12 ठिकानों पर रेड, 8 संदिग्ध हिरासत में

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने बीते 24 घंटे में देश के विभिन्न राज्यों में एक साथ 12 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 8 संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि इन सभी का संबंध आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से होने की आशंका है।

रांची के लॉज से गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, असहर दानिश को रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लाम नगर स्थित एक लॉज से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने उसके पास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और सामग्री भी बरामद की है। जांच एजेंसियों को उससे आतंकी संगठन के साथ जुड़े होने के ठोस सबूत मिले थे। इसी आधार पर दिल्ली में दर्ज एक मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई।

इलाके में हड़कंप

अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग दहशत में हैं और इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध के संपर्कों और नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं।

पूछताछ जारी

फिलहाल गिरफ्तार संदिग्ध से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम पूछताछ कर रही है। जांच का मकसद यह पता लगाना है कि असहर दानिश किन-किन लोगों के संपर्क में था और आतंकियों की साजिश का नेटवर्क कितना बड़ा है।

एजेंसियों का कहना है कि यह कार्रवाई अभी शुरुआती स्तर पर है और पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post