Breaking News

गिरिडीह के शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में हादसा, मजदूर की मौत; परिजनों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Giridih. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद स्थित शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट की ओपनकास्ट यूनिट में काम कर रहे 25 वर्षीय मजदूर मुकेश वर्मा उर्फ लालू की मशीनरी के पास दुर्घटना में मौत हो गई। मौके पर मौजूद मजदूरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा

हादसे के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर जुट गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रबंधन ने कभी सुरक्षा मानकों और श्रम कानूनों पर ध्यान नहीं दिया।

पुलिस-प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत

सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों तथा फैक्ट्री प्रबंधन के बीच बातचीत शुरू की। पुलिस ने समझौते की कोशिश की, जिसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 50,000 रुपए अंतिम संस्कार के लिए और 25 लाख रुपए मुआवजे का आश्वासन दिया।

मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

गांव में मुकेश वर्मा की असामयिक मौत से मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तय मुआवजा और न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post