Breaking News

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी, बोले- “मैं डरने वाला नहीं”

Bokaro: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को रविवार रात करीब 11:56 बजे एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली। मंत्री को एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7005758247 से कॉल आया, जिसमें उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं और साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि 24 घंटे के भीतर उन्हें “उड़ा दिया जाएगा।”

मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि धमकी देने वाले की आवाज से उन्हें अंदेशा है कि कॉल करने वाला उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी से डरने वाले नहीं हैं और उनका मोबाइल हमेशा जनता के लिए खुला रहता है।

इरफान अंसारी ने कहा, “धमकी देने वाला पहले इज्जत से मुझे बुलाता है और फिर गालियां देना शुरू कर देता है, लेकिन इससे मैं विचलित नहीं हूँ। मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ताकत और ईमानदारी से निभाऊंगा।”

मंत्री ने बताया कि घटना के समय उन्होंने बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह को तुरंत सूचना दी। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है; कुछ दिन पहले गिरिडीह के एक युवक ने इंटरनेट पर वीडियो जारी कर उन्हें और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उस युवक को गिरिडीह पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया।

मंत्री ने कहा कि उनके परिवार ने कठिनाइयों के बावजूद जनता की सेवा जारी रखी है। उन्होंने भरोसा जताया कि धमकियों से उनका हौसला कमजोर नहीं होगा।

साथ ही इरफान अंसारी ने भाजपा पर भी तीखा हमला किया और स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि भाजपा को “कब्र में डाल देंगे,” बल्कि उनका आशय जनता के समर्थन को लेकर था। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को उन्होंने जीवंत किया है, इसलिए विपक्ष उन पर हमलावर है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और सच्चाई जल्द सामने आएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post