Breaking News

लातेहार में स्कूल जाते समय सड़क हादसा: 9वीं के छात्र की मौत, साथी गंभीर, रिम्स रेफर

Latehar: सोमवार सुबह चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास एक सड़क हादसे में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, चंदवा के 9वीं कक्षा के छात्र पीयूष सिंह की मौत हो गई। हादसे में उनका साथी कुलेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रांची रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों छात्र बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान रांची की ओर से आ रही टाटा नेक्सॉन कार से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

कार में सवार व्यक्ति लातेहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी थे, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गए।

चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित छात्र पीयूष सिंह के पिता अमर सिंह ने बताया कि बाइक घर पर रखी थी, जिसे दोनों बच्चे लेकर स्कूल जा रहे थे।

हादसे ने क्षेत्र में सुरक्षा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post