Breaking News

खूँटी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल।

Khunti: जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंची मोड़ राजा बगान के पास रविवार दोपहर करीब दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

कौन घायल हुआ?

हादसे में घायल युवकों की पहचान जोरोंग आईन्द (पिता-जीवन आईन्द) और नियारजन आईन्द (पिता-विनोद आईन्द) के रूप में हुई है। दोनों ईठे गांव, थाना जरियागढ़ के निवासी बताए जाते हैं। दुर्घटना में दोनों का दाहिना पैर टूट गया है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय वे अपनी बाइक से जम्हार बाजार से गोविन्दपुर की ओर जा रहे थे।

दूसरी बाइक पर छटू लोहारा और धानों स्वांसी, दोनों सांगोर, कर्रा के निवासी सवार थे। ये दोनों गोविन्दपुर से जम्हार बाजार की ओर आ रहे थे। टक्कर में धानों स्वांसी के कंधे और हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के प्रयास में दूसरी बाइक सवारों ने अपना साइड छोड़ दिया, जिससे सामने से आ रहे बाइक सवारों से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस और इलाज की व्यवस्था

घटना की सूचना मिलते ही जरियागढ़ थाना से एएसआई परमेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस से कर्रा सीएससी भेजा, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कैंची मोड़ राजा बगान का यह हिस्सा काफी संकरा है और यहां आए दिन वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाने की मांग की है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post