Khunti : जरियागढ़ थाना क्षेत्र के डुमारी गांव के 21 वर्षीय किशोर अमन लकडा एवं 20 वर्षीय सुरा बारला ने 17 वर्षीय कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी अपने भाई के साथ शुक्रवार को डोड़मा बाजार गई थी और दोनों बाजार से वापस घर लौटने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच डुमारी गांव के दो युवक अमन लकड़ा व सुरा बारला आए और अमन लकड़ा किशोरी के भाई को सुरा बारला के बाईक में बैठ जाने लिये बोला और उसकी बहन यानी पीड़िता को अपने बाइक में बैठाकर घर तक छोड़ने की बात कही जिसपर दोनों भाई बहन अलग अलग बाइक पर बैठ गया।
घर पहुंचाने के नाम पर बाजार से निकला लेकिन अमन लकड़ा ने युवती को उकसे घर न लेजाकर सेमला जंगल ले गया जहां युवती के साथ उसने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद फिर उसने अपने दोस्त दोस्त सुरा बारला को फोन कर वहां बुलाया।
वही सुरा बारला युवती को अपने साथ अपना घर ले गया जहां रूम में बंद करके दुष्कर्म किया। दूसरे दिन सुबह में सुरा बारला कि बहन ने रूम का दरवाजा खोला जैसे हीं दरवाजा खुला पीड़ित युवती वहां से फरार हो गई और भागकर अपने घर पहुंची फिर उसने अपने परिजनों को पूरी घटना क्रम बताया।
जिसके बाद युवती के परिजन पीड़ित युवती को लेकर जरिया गढ़ थाना पहुंच गए जहां दोनों अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया। प्राथमिकी दर्ज होते हीजरियागढ़ पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध छापामारी करते हुए रविवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में खूंटी जेल भेजा गया।



