Breaking News

खूंटी में बाईपास सड़क नहीं होने से हादसों का सिलसिला जारी, नेताजी चौक पर बस और ऑटो की भिड़ंत

Khunti: शहर के मुख्य मार्गों पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं घट रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि खूंटी में अब तक बाईपास सड़क का निर्माण न होना इसकी सबसे बड़ी वजह है। बाईपास की सुविधा न होने के चलते भारी वाहनों को मजबूरीवश शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हादसों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। कई बार इन घटनाओं में लोगों की जान तक चली गई है।

स्थानीय नागरिक लंबे समय से खूंटी में बाईपास सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बाईपास सड़क निर्माण को लेकर सरकारी स्तर पर अधिकांश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन भूमि अधिग्रहण का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। यही कारण है कि निर्माण कार्य अटका हुआ है और लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

इसी कड़ी में शनिवार को खूंटी थाना और नेताजी चौक के पास एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार, नेताजी चौक पर एक ऑटो सड़क किनारे खड़ी थी। तभी हुरदा से रांची की ओर जा रही शीतल छाया नामक यात्री बस ने अनियंत्रित होकर खड़ी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जब तक बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द बाईपास रोड निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post