Breaking News

SNMMCH में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, कागजात फाड़े; डॉक्टरों को दबाना पड़ा सुरक्षा अलार्म

Dhanbad : शाहिद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में गुरुवार की रात इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, गोधर 6 नंबर निवासी सुरेंद्र कुमार तिवारी की पत्नी मंजू देवी (46) को गुरुवार दोपहर 12 बजे सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत पर अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी में देखने के बाद उन्हें पास के वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान एक इंजेक्शन देने के बाद मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई। जब डॉक्टरों से कारण पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। देर शाम करीब 8 बजे मंजू देवी की मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और वार्ड में रखे इलाज से संबंधित कई कागजात फाड़ डाले। परिजन मारपीट के लिए भी दौड़े, जिसके चलते चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा अलार्म बजाना पड़ा।

इमरजेंसी में तैनात अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजन लंबे समय तक हंगामा करते रहे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उधर, एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. दिनेश गिंदौड़िया ने कहा कि महिला की स्थिति पहले से ही काफी गंभीर थी। इलाज शुरू करने से पहले परिजनों को इसकी जानकारी दी गई थी। मरीज को रेफर किया जा रहा था, लेकिन परिजनों ने यहीं इलाज कराने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, मगर जान नहीं बचाई जा सकी।

डॉ. गिंदौड़िया ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि मामले की जांच की जाएगी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था भी और कड़ी की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post