Breaking News

कोडरमा में मवेशी खोजने गए बस चालक की मौत, हाई टेंशन तार की अर्थिंग से लगा करंट, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के कटिया गांव में गुरुवार देर शाम करंट लगने से 35 वर्षीय बस चालक नवलेश यादव की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

जानकारी के अनुसार, नवलेश यादव के मवेशी दिनभर खेतों में चरने गए थे। देर शाम तक मवेशी घर नहीं लौटे तो वे उन्हें खोजने निकले। इसी दौरान खेतों के बीच से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली पोल की अर्थिंग की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नवलेश यादव पेशे से बस चालक थे और सतगावां से बिहार तक चलने वाली मां जानकी बस चलाते थे। गुरुवार को बिहार बंद के कारण बस सेवा ठप थी और वे घर पर ही थे। घटना ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है।

बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पीछे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। बच्चों की परवरिश और भविष्य को लेकर परिवारजन चिंतित हैं।

गांव में घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद और बिजली व्यवस्था की उचित जांच की मांग की है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post