Breaking News

55 करोड़ की लागत से खूंटी में बनेगा महिला कॉलेज, विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया ऐलान।

Khunti: करम पर्व के शुभ अवसर पर खूंटी की जनता को एक बड़ी सौगात मिली है। खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने जिले में महिला कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है। विधायक ने बताया कि लंबे समय से छात्राओं और अभिभावकों की यह मांग थी कि खूंटी में एक महिला कॉलेज हो, ताकि बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।

विधायक ने करम अखड़ा में आयोजित कार्यक्रम के मंच से कहा, “मैंने चुनाव के समय अपनी बहनों से जो वादा किया था, उसे पूरा करने जा रहा हूं। खूंटी में महिला कॉलेज का भवन 55 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनेगा। इसकी सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद भवन निर्माण कार्य आरंभ होगा।”

इस मौके पर राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ सिसई विधायक जिगा मुंडा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री लिंडा ने करम पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने घोषणा की कि सरकार की ओर से आदिवासी समाज के सभी नृत्य दलों को मांदर, नागड़ा और ढोलक उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए खूंटी जिले को 1 करोड़ रुपये का आवंटन पहले ही दिया जा चुका है। जल्द ही इन वाद्य यंत्रों की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी और फिर जिले के सभी नृत्य दलों के बीच इनका वितरण किया जाएगा।

करम पर्व के मौके पर उमड़ी भीड़ ने दोनों जनप्रतिनिधियों की घोषणाओं का तालियों से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि महिला कॉलेज बनने से जिले की बेटियों को पढ़ाई में बड़ी सुविधा होगी और आदिवासी नृत्य दलों को वाद्य यंत्र मिलने से सांस्कृतिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post