Breaking News

ट्रांसफार्मर पर चढ़ा युवक, करंट लगने से नीचे गिरा – समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से मौत

Khunti: रनिया थाना क्षेत्र के कुलहाप गांव से आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां उस गांव के अजीत भेंगरा (उम्र लगभग 28 वर्ष) की मौत बिजली के ट्रांसफार्मर पर चढ़ने के दौरान करंट लगने से हो गई।

जानकारी के अनुसार, अजीत भेंगरा के घर का बिजली कनेक्शन अचानक खराब हो गया था। घर में अंधेरा होने और परेशानी को देखते हुए वह खुद ही ट्रांसफार्मर पर चढ़कर कनेक्शन को ठीक करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान उसे तेज बिजली का झटका लग गया और वह ट्रांसफार्मर से नीचे गिर पड़ा। गिरने के दौरान वहां मौजूद लोहे का एंगल उसके पेट में बुरी तरह से धंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।     मृतक के परिजन

हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। तुरंत एंबुलेंस सेवा से संपर्क किया गया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच पाई। मजबूर होकर परिजनों ने अजीत को एक टेंपू पर लादकर अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया।

हालांकि, चोटें गहरी होने और अधिक खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में अजीत ने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो जाती तो अजीत की जान बच सकती थी। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।

 

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post