Khunti: अड़की थाना क्षेत्र के बीरबांकी टोला जोनोडीह निवासी साड़े तोपनो अपनी पत्नी सिंगी हस्सा के साथ रविवार को दलभंगा बाजार गया था जहां से लौटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने कितापीढ़ी के पास पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी साथ में बाजार के लिए निकले थे लेकिन महिला अपने मायके में रुक गई क्योंकि उनका मायके गांव रास्ते में हीं पड़ता था इसलिए साड़े तोपनो ने अपनी पत्नी सिंगी हस्सा को मायके में हीं रुक जाने को कहा।
लेकिन शाम लगभग चार बजे मृतक की पत्नी सिंगी हस्सा को जानकारी मिली की उसके पति साड़े तोपनो की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी है।
हालांकि इसकी सूचना मिलते हीं अड़की थाना के पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए खूंटी भेज दिया साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के लिये कार्रवाई में जुट गई।



