Breaking News

सिमडेगा में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य आयोजन।

Simdega: सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में खेल प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में तोरपा के लोकप्रिय विधायक सुदीप गुड़िया, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी एवं सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सिमडेगा की धरती खेलों की जन्मभूमि रही है और यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तित्व से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन संघर्ष और सफलता की मिसाल है, जिसे अपनाकर युवा अपने जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने कहा कि फुटबॉल सिमडेगा की पहचान है और ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को सही दिशा देने का काम करते हैं। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने आयोजन समिति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, सचिव सफीक खान, फिरोज अली, नुवास केरकेट्टा, अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, तनवीर हुसैन, अमित बडिंग, राहुल केशरी, अरमान तोपनो, चन्दन ठाकुर तथा तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समापन खिलाड़ियों को सम्मानित कर एवं अतिथियों के संबोधन के साथ हुआ। पूरे क्षेत्र में टूर्नामेंट का माहौल खेल प्रेम और उत्साह से सराबोर रहा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post