Breaking News

अधिग्रहित भूमि का मुआवज़ा अब तक नहीं मिला, तोरपा विधायक ने सदन में उठाई ग्रामीणों की आवाज़

Ranchi: तोरपा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबित मांग को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया ने गुरुवार को विधानसभा में जोरदार तरीके से आवाज़ उठाई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में मरचा से सोदे तक सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सड़क का निर्माण तो संपन्न हो गया, लेकिन जिस भूमि का अधिग्रहण इस निर्माण के लिए किया गया था, उसके मालिकों को आज तक उचित मुआवज़ा नहीं मिल पाया है।

विधायक गुड़िया ने कहा कि मुआवज़ा न मिलने के कारण भूमि मालिक ग्रामीण गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अपनी जमीन खोने के बाद वे रोज़गार और आजीविका की चुनौती से जूझ रहे हैं। ऐसे में न्याय की उम्मीद लिए ग्रामीण कई वर्षों से प्रशासन और सरकार की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।

उन्होंने सदन को अवगत कराते हुए कहा –
“ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहित हुए वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मुआवज़ा राशि उनके खातों में नहीं पहुंची है। यह ग्रामीणों के साथ घोर अन्याय है। मैं सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह करता हूं कि अधिग्रहित भूमि का मुआवज़ा भुगतान भूमि मालिकों को यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए।”

विधायक की इस मांग का असर विधानसभा में साफ झलकता रहा। उन्होंने सरकार से अपेक्षा जताई कि ग्रामीणों की इस पीड़ा को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे पीड़ित भूमि मालिकों को राहत मिल सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post