Breaking News

स्वास्थ्य और शिक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं: सुदीप गुड़िया

Khunti: तोरपा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने ऐसे जनप्रतिनिधि को चुना है, जो उनकी समस्याओं का समाधान खुद करेंगे। विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता की चिंता को प्राथमिकता दी है और लगातार स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार सुनिश्चित कर रहे हैं।

रात्रि 12 बजे विधायक सुदीप गुड़िया ने कर्रा अस्पताल और गोविंदपुर अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और यह सुनिश्चित किया कि सभी नागरिक समय पर उचित इलाज प्राप्त करें।

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्स से उन्होंने अस्पताल में हो रही असुविधाओं और जरूरी संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही विधायक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और जरूरतों का भी निरीक्षण किया।

विधायक सुदीप गुड़िया ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों में सफाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने को कहा कि मरीजों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हों।

इस अवसर पर राहुल केशरी और चंदन ठाकुर भी मौजूद रहे। उनके साथ विधायक ने अस्पताल में मरीजों से बातचीत की और उनके इलाज की स्थिति का जायजा लिया। यह दौरा जनता के प्रति विधायक की सक्रियता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post