Khunti: आज तोरपा प्रखण्ड क्षेत्र के बिरता गांव निवासी बुधवा आईंद की मृत्यु हो गई वे सीमा सुरक्षा बल के जवान थे जो सेवानिवृत हो कर वापस आए थे और देश को सेवा देने के बाद अब वो अपने परिवार के साथ गांव में रह रहे थे जहां आज उनका निधन हो गया। बुधवा आईंद के पुत्र जॉनसन आईंद खूंटी जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के सक्रीय कार्यकर्ता हैं।
सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत जवान के मौत की जानकारी मिलने पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी जिला झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के अन्य नेता व कार्यकर्ता वीरता गांव पहुंचे जहां मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
अंतिम संस्कार के क्रम में आरसी चर्च तोरपा के पल्ली फादर हीरालाल हुनी पूर्ति की अगुवाई में दिवंगत आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।
बीएसएफ जवान बुधवा आईंद को लेकर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि बुधवा आईंद अपनी सेवा के दौरान देश के लिए लड़े देश की एकता अखंडता को अक्षुण रखने में उन्होंने अपना योगदान दिया जिस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
वहीं जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि बुधवा आईंद एक वीर सैनिक थे लड़ाई के दौरान उन्हें गोली भी लगी थी देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता दुःख की इस घड़ी में हम इस परिवार के साथ हैं।
श्रद्धांजलि देने वालों में जॉनसन आईंद, राहुल केशरी, अरमान तोपनो, नयन भेंगरा, जेम्स भेंगरा,देवनाथ माघईया, संतोष भगत, अमित साहू ,भोला साहू ,फिरोज खान ,वीरेंद्र कुमार करमेला आईंद आदि शामिल थे।



