Breaking News

कर्रा में कांग्रेस प्रखंड कमिटी के बैठक का आयोजन।

Khunti: कर्रा प्रखंड में रविवार को कांग्रेस पार्टी प्रखंड स्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा कि अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग उपस्थित रहे जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से जन समस्याओं से सांसद प्रतिनिधि को अवगत कराया।

समस्याओं में मुख्य रूप से वृद्ध विधवा व विकलांग पेंशन धारियों के समय पर पेंशन राशि नहीं मिलने, अंचल कार्यालय में लंबे समय से जमीन के ऑनलाइन व‌ खाता प्लांट इंट्री करने का समस्या, मनरेगा में नियमित भुगतान कि समस्या, केंद्र सरकार द्वारा संचालित हर घर नल जल योजना का हर पंचायत व गांव में अधुरा कार्य से अवगत कराया गया।

वहीं तमाम समस्याओं को सुनने के बाद सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग ने कहा कि किसी भी तरह कि समस्या को लेकर जनता सीधे हमारे पास आ सकती है हर संभव प्रयास करके काम कराने प्रयास करूंगा। उन्होंने कार्यकर्ता को सभी पंचायत में जन सम्पर्क अभियान चलाने कि बात कहीं जिससे प्रत्येक लोगों तक सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, अगुस्टीन गुड़िया, सुचित संगा, अलेक्सियुस परधिया , उमेश महतो, सुमंती बालमोच, अमन खलखो, सुमित तिग्गा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post