Breaking News

बिनगांव में शिवलिंग तोड़ने से ग्रामीणों में आक्रोश।

Khunti : कर्रा प्रखंड कच्चाबारी पंचायत के बिनगांव गांव में स्थित शिव मंदिर में शनिवार रात को आसामाजिक लोगों द्वारा शिवलिंग व तांबा का नाग मुकुट को तोड़फोड़ को लेकर रविवार को ग्रामीणों के साथ प्राशासनिक पदाधिकारियों बैठक करके घटना कि जानकारी लिया लेकिन अभियुक्तों की पहचान नहीं हो पाई है वहीं बैठक के दौरान ग्रामीणों ने कर्रा थाना प्रभारी व कर्रा अंचल कार्यालय के कर्मीयों को घटना को लेकर लेकर लिखित ज्ञापन दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 9 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने महादेव मंडा मंदिर परिसर में प्रवेश कर वहां स्थापित शिवलिंग व नाग देवता के मुकुट को तोड़ दिया गया। यह घटना तब सामने आयी जब गांव का एक बच्चा मंदिर के सामने से गुजर रहा था तब उसने देखा कि मंदिर का दरवाजा खुला हुआ है अंदर जाकर देखा तो शिवलिंग टूटा हुआ है,उसने ही घटना की जानकारी गांव वालो को दिया तभी घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण शिव मंदिर में इकट्ठा हो गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया।

कर्रा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर शीघ्र आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि, सावन माह के अंतिम दिन दिनभर लोगों ने भगवान भोलेनाथ पर बेलपत्र एवं जलार्पण कर पुजा अर्चना किए हैं और देर रात इस तरह की घटनाएं समाज में आपसी विश्वास को नुकसान पहुंचाती हैं और प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित व कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल गांव में स्थिति शांत है लेकिन ग्रामीण जल्द से जल्द अभियुक्तों कि गिरफ्तार कि मांग कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि 20-25 साल पूर्व ऐसी घटना हुई थी जो फिर से पुर्णवृति हो रहीं हैं ये हमारे आस्था को ठेस है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन कार्यवाही करें वहीं कर्रा पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन-चार बिंदुओ जांच कर रही है, जल्द ही अभियुक्तों कि पहचान कर लेने कि बात कहीं जा रही है। इस समय आपराधिक पुलिस से आगे नहीं है,रविवार को बैठक में कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, अंचल सीआईआई प्रदीप कुजूर, कच्चाबारी पंचायत मुखिया ज्योति मिंज, बजरंग दल के बिरेंद्र सोनी, रामप्रताप देव, अंजय महतो सहित गांव के गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post