खूंटी: कर्रा के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत जलगा चौक पर आदिवासी दिवस मनाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के तौर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया उपस्थित रहे जहां इस मौके पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया तत्पश्चात वहां दिसोम गुरु शिबू सोरेन की याद में शोकसभा का आयोजन किया गया जहां गुरु जी के लिये दो मिनट का मौन धारण कर विधायक सुदीप गुड़िया एवं वहां मौजूद लोगों ने गुरु जी को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा की दिसोम गुरू शिबू सोरेन के हमारे बीच नहीं रहना हमारे लिये सबसे बड़ा क्षति है जिसका कमी अब कभी पूरी नहीं हो सकती है। उन्होंने झारखण्ड अलग राज्य के लिये संघर्ष करते हुए जो कुर्बानियां दी है उसे राज्यवासी कभी भूल नहीं सकते हैं। हम सदैव उनका ऋणी रहेंगे और अब हम सभी उनके सपनों के झारखण्ड बनाने के लिये एक साथ मिलकर संघर्ष करेंगे और गुरु जी के सपनों का झारखण्ड बनाएंगे। 
आज के इस आयोजित कार्यक्रम में जेएमएम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही।



