Breaking News

त्योहारों के दिन पसरा मातम, तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला तीनों की हुई मौत

Khunti:  त्योहारों के दिन अड़की थाना क्षेत्र के पूरना नगर गांव में छाया मातम जहां एक ओर सभी लोग खुशियां मना रहे हैं वहीं कुछ परिवारों पर आज के दिन दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा। खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में एक बड़ी सड़क हादसा हो गई, जहां अपनी पत्नी को हॉस्पिटल से छुट्टी दिलाकर घर लाने जा रहे दो सगे भाइयों सहित उनके एक रिश्तेदार को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंद दिया जिससे कि घटना स्थल पर हीं उनकी दर्दनांक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अड़की थाना क्षेत्र के पूरना नगर गांव निवासी व्यास लोहरा की पत्नी खूंटी के किसी हॉस्पिटल में एडमिट थी जिसे हॉस्पिटल से छुट्टी दिलाकर घर ले जाने के लिये अपने भाई मनोज लोहरा और अपने एक रिश्तेदार के साथ एक हीं बाइक पर सवार होकर खूंटी की ओर जा रहे थे तभी रस्ते में खूंटी तमाड मुख्य सड़क पर खुदीमारी और बुरूहातु गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिस घटना में तीनों यूवकों को अज्ञात वाहन द्वारा बुरी तरह से रौंद दिया गया और रौंदने से सभी तीनों युवकों की घटना स्थल पर हीं मौत हो गई। हालांकि अज्ञात वाहन इस घटना के बाद वहां से भागने में सफल रहा।

घटना की जानकारी मिलते हीं अड़की थाना के पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची जहां पहुंच कर मामले का पड़ताल करते हुए अज्ञात वाहन के धर पकड़ के लिये कार्रवाई तेज कर दी है। जहां एक ओर पुलिस कार्रवाई में जुटी है वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद काफी गुस्सा भी देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग में अक्सर इस प्रकार की घटना देखी जा रही है, बड़े वाहनों के लापरवाह चालक के लिए मानो कोई ट्रैफिक रूल्स हीं नहीं है और ना हीं परिवहन विभाग इस मामले में कोई ठोस कदम उठा रही है। इस मार्ग में गति नियंत्रण के लिये और ट्रैफिक रूल्स का पालन कराने के लिये कोई ठोस पहल करना चाहिये।

फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतकों में अड़की थाना क्षेत्र के पूरना नगर निवासी व्यास लोहरा उसका भाई मनोज लोहरा और उनके एक रिश्तेदार शामिल है जिसके बारे में जानकारी इकठ्ठा किया जा रहा है। वहीं एक अन्य घटना की बात करें तो शुक्रवार की शाम लगभग आठ बजे के आसपास खूंटी तोरपा मुख्य सड़क पर प्रेम नगर के पास एक बड़ी सड़क दु’र्घटना हो गई थी जिसमें अज्ञात वाहन द्वारा एक बाइक सवार को जोरदार टक्टर मारी गई थी जिस घटना में दो युवकों की मौत हो गई थी और इस प्रकार शुक्रवार और शनिवार इन दो दिनों में खूंटी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post