Breaking News

बाल मंच की बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को बाँधी राखी।

खूंटी: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाल कल्याण संघ द्वारा गठित बाल मंच मुरहू की बच्चियाँ जब मुरहू थाना पहुँचीं, तो वहाँ का वातावरण एक भावनात्मक और आत्मीय रिश्ते में बदल गया। बच्चियों ने थानाप्रभारी रामदेव यादव और समस्त थाना स्टाफ को राखी बाँधकर एक अनोखी मिसाल पेश की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर मिठाई खिलाई और उनके सुरक्षित जीवन की कामना की। पुलिसकर्मियों ने भी बच्चियों को आशीर्वाद दिया और उन्हें शिक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहितकिया।

यह आयोजन थानाप्रभारी की प्रेरणा और बाल कल्याण संघ के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल के साथ पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को बढ़ाना था। बाल कल्याण संघ का यह निरंतर प्रयास रहा है कि बाल मंच के माध्यम से बच्चों को नेतृत्व, जागरूकता और सामाजिक भागीदारी के अवसर मिलें, ताकि वे अपने अधिकारों को समझ सकें और अपने गाँव में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

बताते चलें कि बाल कल्याण संघ द्वारा संचालित बाल मंच अपने गाँवों में हर सप्ताह बैठक करता है, जिसमें बच्चे आपस में चर्चा करते हैं। यदि किसी प्रकार की बाल हिंसा, बाल तस्करी, बाल विवाह या स्कूल छोड़ने जैसी समस्या सामने आती है, तो बाल मंच के सदस्य तत्काल VLCPC (ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति) या अन्य संबंधित हितधारकों से संपर्क करते हैं और उसका समाधान निकालने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि बाल मंच अब केवल बच्चों का समूह नहीं, बल्कि गाँव के सामाजिक परिवर्तन का एक मजबूत माध्यम बन चुका है।

इस कार्यक्रम में बाल मंच की बच्चियों ने न सिर्फ रक्षाबंधन मनाया, बल्कि पुलिसकर्मियों को यह संदेश भी दिया कि बच्चे अब जागरूक हैं और अपने अधिकारों के लिए आवाज़ उठा सकते हैं। इस अवसर पर थानाप्रभारी रामदेव यादव ने कहा की,हम इन बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हैं और यह विश्वास दिलाते हैं कि बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ जो मुहिम बाल मंच चला रहा है, उसमें पुलिस पूरी तरह उनके साथ है। बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि,इस पहल से गाँव के बच्चों को यह संदेश गया है कि पुलिस उनकी मित्र है। अब डर नहीं, संवाद और सहयोग का समय है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post