Breaking News

पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद जे.एन.डी की बैठक शुरू हुई।

गुमला: झारखंड नवनिर्माण दल के बैनर तले पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बिशुनपुर प्रखंड स्थित बाजारटांड़ में पार्टी नेता प्रकाश उरांव की अध्यक्षता में बैठक शुरू करने के पूर्व पहलगाम के बैसरन घाटी में मारे गए 26 नागरिकों को 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने पीड़ादायक घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है पहलगाम की दुखद घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर भी यह खुलेआम हुए हमले सवाल खड़ा करता है ।

उन्होंने आतंकवादियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है और यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ व जनसमस्याओं को लेकर तथा सहारा इंडिया, एपीलाइन, साईं प्रकाश, पल्स, इत्यादि दर्जनों दर्जन ननबैंकिंग कंपनियों में लोगों के मेहनत के जमा पैसे जल्द भुगतान की मांग को लेकर 30 अप्रैल 2025 को बिशुनपुर में आयोजित जुलूस प्रदर्शन एवं 9 जून 2025 को रांची में आयोजित राजभवन मार्च की तैयारी लोगों से करने की अपील की है ।

बैठक में 30 अप्रैल 2025 को बिशुनपुर प्रखंड मुख्यालय में जनहित की मांगों को लेकर आयोजित जुलूस प्रदर्शन तथा वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर 9 जून 2025 को रांची में आयोजित राजभवन मार्च की तैयारी गांव-गांव में करने, प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों ननबैंकिंग में जमा पैसे की भुगतान की मांग को लेकर दल व ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच के द्वारा चलाई जा रही अभियान में जुड़ने, संगठन को विस्तार देते हुए मजबूत बनाने के अलावे कई निर्णय लिए गए हैं।

बैठक में प्रकाश उरांव, आदित्य सिंह, रामप्रसाद नायक, रामलाल असुर, सुकरा मुंडा, प्रदीप मुंडा, आनंद बिरिजया, अनीता देवी, सुमति देवी, भीसारिया देवी, कमला देवी, सुषमा उरांव, शोभा देवी के अलावे काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

 

गुमला से रौशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post