रांची: राज्य में बिजली की दरों में बढ़ोतरी को लेकर एक बड़ी जानकारी मिल रही है,। जिसमें यह कहा जा रहा है, कि झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) द्वारा नये बिजली टैरिफ की घोषणा 30 अप्रैल तक की जाएगी ताकि 1 मई से नई दरें प्रभावी हो सकें। मिली जानकारी के अनुसार मई महीने से बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढ़ने की संभावना है। यह निर्णय आयोग की ओर से अंतिम चरणों में चल रहे टैरिफ ड्राफ्ट की प्रक्रिया के बाद लिया जा रहा है। पिछले साल बिजली टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं हो सकी थी।
जबकि झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 2 रुपये तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही फिक्स्ड चार्ज भी 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का सुझाव दिया गया है।



