खूंटी: मुरहू थाना क्षेत्र से दुष्कर्म की घटना सामने आई है जहां एक विक्षिप्त लड़की को अपराधी ने अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और फिर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
घटना की जानकारी देते हुए मुरहू थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी संजय मांझी उम्र लगभग 34 वर्ष, पिता स्व. जगन मांझी ग्राम हसबेरा थाना कर्रा जिला खूंटी जो वर्तमान में मुरहू थाना क्षेत्र में रहता था। इसी क्रम में मंगलवार को एक विक्षिप्त लड़की आरोपी के साथ गांव के बगल वाले झाड़ी की ओर चली गई थी जहां सुनसान व जंगल झाड़ी वाले जगह का फायदा उठाते हुए विक्षिप्त लड़की के साथ आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
इस दौरान घटना की जानकारी लड़की के परिजनों को मिल गया। जिसके बाद लड़की के परिजनों द्वारा गांव के अन्य लोगों की मदद से घटना स्थल पर पहुंच कर रंगे हाथ आरोपी को पकड़ लिया गया और फिर घटना की जानकारी मुरहू थाना को दी गई। सूचना मिलते हीं मुरहू थाना के पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची जहां विक्षिप्त के परिजनों व अन्य ग्रामीणों द्वारा आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



