Breaking News

कर्रा में खतियानी,मझीयस बकास्त रैयत जमीन मालिकों ने सीओ को ज्ञापन सौपा।

कर्रा खूंटी: कर्रा अंचल क्षेत्र के सैकड़ो खतियानी, मझीयस बकास्त रैयत जमीन मालिक गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जमा हुए जहां कुलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अपनी समस्याओं को लेकर कर्रा सीओ को ज्ञापन सौपा। साथ ही इसकी काॅपी उपायुक्त खुंटी एवं एसपी खुंटी को संपत तिवारी के नेतृत्व में खुंटी जाकर दिया गया।

खतियानी मूलवासी मझीहस जमीन मालिकों का कहना था कि बीते 28 मार्च को संयुक्त पड़हा एवं टाना भक्तों के द्वारा कर्रा सी ओ भगाओ जमीन बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें आयोजन करता से संबंधित कुछ वक्ताओं के द्वारा मझियस बकास्त जमीन के संबंध में विवादित बयान दिया गया था।

जो पूर्ण रूप से सही नहीं है।जिसके वजह से अंचल के अंतर्गत जितने भी मूलवासी खतियानी मझियास बकास्त मलिक रैयत के बीच भय एवं संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।उन्हें लगने लगा है कि आने वाले दिनों में उनका मझियस बकास्त किस्म की जमीन उनसे छिनने का प्रयास किया जाएगा।या फिर विवाद खड़ा किया जाएगा।

क्योंकि आयोजन कर्ताओं के वक्ताओं के द्वारा बार-बार यह कहा जा रहा है की मझियस बकास्त किस्म की जमीन की खरीद बिक्री नहीं हो सकती है। और जिस जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है उन सारी जमीन का पट्टा रद्द करने की बात खुले मंच से कहीं जा रही है।साथ ही यह कहा जा रहा है कि ऐसे जमीन बेलगान होते हैं और अगर ऐसे जमीन का रसीद कट रहा है तो उसकी जमाबंदी रद्द करने की बात कही जा रही है।

जिससे कि समाज में तनाव एवं जान माल की क्षति होने की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है साथी क्षेत्र में रह रहे हैं लोगों के बीच आपसी भाईचारे बिगड़ने की स्थिति भी दिखाई पड़ रही है।जिसे देखते हुए प्रखंड के सभी मूलवासीय खतियाणी मझिहस बकास्त जमीन मालिकों ने 4 अप्रैल को कर्रा अंचल में उपायुक्त महोदय खूंटी के निर्देश पर शिकायतवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जिसमें सभी मूलवासीय खतियानी मझिहस बकास्त रैयतो को भी अपनी बात रखने की मांग अंचल अधिकारी से की गई है। ताकी मूल रैयत मालिकों को यह भरोसा हो उनके रैयती जिन पर किसी प्रकार का विवाद नहीं खड़ा किया जाएगा। मौके पर ठाकुर जयेन्द्र नाथ शाहदेव, सुजीत राय, प्रशांत सिंह,प्रताप सिंह, नवीन उर्फ बुल्लू कुमार, प्रताप देव

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post