Breaking News

सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने ईदगाह पहुंच लोगों को दी ईद की बधाई।

सिमडेगा : विधायक भूषण बाड़ा ईदगाह पहुंच मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दीं। उनके इस कदम ने जिले में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे का शानदार उदाहरण पेश किया। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद जब विधायक वहां पहुंचे, तो मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने सभी को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि यह त्योहार प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक है।

विधायक ने कहा कि ईद सिर्फ एक धर्म विशेष का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और समाज में प्रेम बढ़ाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा की गंगा-जमुनी तहजीब पूरे राज्य में मिसाल है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और बच्चों को प्यार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ईदगाह में विधायक बाड़ा की उपस्थिति से उत्साह का माहौल बन गया।

नमाज के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दे रहे थे, वहीं विधायक भूषण बड़ा भी इस खुशी में शामिल होकर हर व्यक्ति से मिल रहे थे। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने विधायक के इस पहल की सराहना की और कहा कि उनके आने से मुस्लिम समाज को आत्मीयता और अपनापन महसूस हुआ। ईदगाह में विधायक ने मुस्लिम समाज के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। स्थानीय लोगों ने शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को लेकर अपनी बात रखी, जिस पर विधायक ने उचित समाधान का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार सभी समुदायों के विकास के लिए कार्य कर रही है और किसी को भी कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि त्योहारों के दौरान लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे समाज में शांति और सद्भाव का संदेश फैलाएं और विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इधर विधायक का भी समाज के लोगों ने आभार जताते हुए कहा कि उनके आने से त्योहार की रौनक और बढ़ गई।

 

सिमडेगा से रौशन केशरी की रिपोर्ट।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post