Breaking News

जब्त ट्रैक्टर को छोड़ने की मांग, ग्रामीणों ने किया वन कार्यालय का घेराव।

खूंटी: खूंटी प्रखंड के मुरही वन क्षेत्र में बुधवार सुबह वन विभाग की टीम द्वारा अवैध पत्थर परिवहन के आरोप में एक ट्रैक्टर को पकड़ कर जब्त किया गया। इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने कुछ देर बाद केंदुआ टोली गांव के पास पहुंचे टीम में शामिल वनकर्मियों को घेर लिया और पकड़े गए ट्रैक्टर को छोड़ने की मांग करने लगे। मामले की सूचना खूंटी थाना की पुलिस को मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और वनकर्मियों को वहां से वापस खूंटी भेजा।

ट्रैक्टर जब्ती के इस कार्रवाई के विरोध में कुछ घंटे बाद दोपहर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वन प्रमंडल कार्यालय खूंटी पहुंचे और ट्रैक्टर छोड़ने की मांग पर कार्यालय परिसर का घेराव कर लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि वन विभाग की टीम ने जो ट्रैक्टर पकड़ा है वह खाली था। इसलिए तुरंत ट्रैक्टर को छोड़ जाए। ग्रामीणों को मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया गया। दूसरी ओर टीम में शामिल प्रभारी वनपाल प्रवीण सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर में अवैध पत्थर लदा था।

वन विभाग की टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक ने तुरंत पत्थर को अनलोड किया और भाग रहा था, जिसे पीछा कर पकड़ा गया है। प्रभारी वनपाल ने कहा कि डीएफओ के निर्देश पर एक टीम बनाई गई है। उनके निर्देशानुसार अवैध पत्थर के खनन एवं परिवहन रोकने की सूचना पर गठित टीम एक सप्ताह से क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। अब तक ट्रैक्टर समेत पत्थर तोड़ने वाले कई औजार जब्त किए जा चुके हैं। बुधवार सुबह गश्ती के दौरान पत्थर लदे उक्त ट्रैक्टर को देख कर जब उसे पकड़ने के लिए टीम आगे बढ़ी, तो ट्रैक्टर से पत्थर को अनलोड कर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। टीम ने केंदुवा टोली के पास से ट्रैक्टर को पड़कर जब्त किया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post