Breaking News

खूंटी जिले के पांच थानों में ड्रोन तैनात किया गया,अब अफीम की खेत खोजेगा ड्रोन

खूंटी: पुलिस अधिकारियों को दिया गया ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण। यह प्रशिक्षण गुड़गांव (हरियाणा) से आये टेक्नीशियन के टीम द्वारा दिया गया। जिसमें पुलिस जवान व अधिकारियों को ड्रोन उड़ाने व उसके अन्य तकनीक के बारे में बारीकी से जानकारीयां दी गई, ताकि खूंटी जिला के सुदूर इलाकों में अफीम की फसल की मॉनिटरिंग और विनष्टिकरण किया जा सके। ये सभी ड्रोन लंबी दूरी तय करने वाली ड्रोन हैं जो अपनी लोकेशन से 5 किमी दूर तक असानी से यात्रा कर क्षेत्र की मैपिंग कर सकते हैं। खूंटी, अड़की, सोयको, मारंगहादा और मुरहू थाना में ये ड्रोन तैनात किये जायेंगे। इसके माध्यम से अफीम विनष्टीकरण अभियान को और सफल बनाया जाएगा।

इसके साथ हीं खूंटी पुलिस ने फिर से उन सभी लोगों से अपील किया है जो अफीम की खेती किए हैं उनसे उन सभी लोगों से खूंटी पुलिस ने अपील की है की,जो भी व्यक्ति अभी तक अफीम की खेती को खुद से नष्ट नहीं किए है वो अपनी खेती को नष्ट कर दें। अन्यथा अब ड्रोन के माध्यम से अफीम के खेत को ढूंढा जाएगा और जिसमें खेत और खेती करने वाले की पहचान की जाएगी और फिर पहचान के बाद उन सभी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके तहत उसकी खेती को ड्रोन की माध्यम से पता लगाकर नष्ट कर दिया जाएगा और संबंधित लोगों को जेल भी भेजा जाएगा। यह कार्रवाई एन0डी0पी0एस एक्ट के तहत की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post