Breaking News

हिमांशु सिंह हत्याकांड: आदित्यपुर बंद के दौरान मेयर समेत 40 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

Saraikela : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विभिन्न हिंदूवादी संगठनों द्वारा गुरुवार को बुलाए गए आदित्यपुर बंद का शहर में मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर उतरे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास प्रदर्शन कर रहे करीब 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास तथा कई अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

प्रदर्शनकारी हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान वे सड़क पर नारेबाजी कर रहे थे। यातायात बाधित होने की आशंका को देखते हुए आदित्यपुर थाना पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

इस बीच, सरायकेला-खरसावां के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वर्गियारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने की अपील करते हुए कहा कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की कड़ी निगरानी के कारण आदित्यपुर, खरकई पुल और टाटा-कांदरा मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य बना रहा। हालांकि, विरोध के समर्थन में स्थानीय बाजार की कई दुकानों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। पूरे इलाके में पुलिस लगातार गश्त कर रही है और प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Tags

Edit Template