Breaking News

बड़ाचांपी गांव को मिला नया ग्राम प्रधान, सर्वसम्मति से रत्नु पाहन चुने गए

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत घुंसुली पंचायत के बड़ाचांपी गांव में आज ग्रामीणों की सर्वसम्मति से आयोजित बैठक में रत्नु पाहन को गांव का नया ग्राम प्रधान चुना गया। इस अवसर पर पड़ाहा समिति, पाहन, मुंडा, मानकी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और चयन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता निभाई।

बैठक में गांव के सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से रत्नु पाहन को ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रत्नु पाहन ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि बड़ाचांपी गांव का बड़ा टोला जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा है। यहां बैठकों, पूजा-पाठ और सामाजिक आयोजनों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित हैं, जिसके कारण गांव की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अलग ग्राम प्रधान की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के विश्वास और समर्थन से मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि गांव के विकास, सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सभी लोगों को साथ लेकर काम किया जाएगा।

वहीं वार्ड सदस्य सुनील मुंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा लागू पेसा नियमावली के तहत ग्राम सभा के माध्यम से ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एक विकास समिति का गठन किया जाना है। इस समिति की सूची सरकार को भेजी जाएगी, ताकि गांव के विकास के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता और कोष उपलब्ध कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि नए ग्राम प्रधान के नेतृत्व में गांव के विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी और जल्द ही सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर समिति की सूची सरकार को प्रेषित की जाएगी।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post