Breaking News

हिमांशु हत्याकांड के विरोध में जमशेदपुर बंद, सांसद विद्युत वरण महतो बोले— ‘क्राइम जोन बन चुका है शहर’

Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुरुवार को बुलाए गए जमशेदपुर बंद का शहर में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर बाजार बंद कराते नजर आए। कई इलाकों में दुकानदारों ने भी स्वेच्छा से बंद का समर्थन किया।

बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे सांसद विद्युत वरण महतो ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर अब “क्राइम जोन” बन चुका है और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।

सांसद ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में युवक की हत्या होना बेहद गंभीर मामला है, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बन गया है। उनके अनुसार पुलिस जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने में विफल रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल भाजपा ने शांतिपूर्ण बंद का रास्ता अपनाया है, लेकिन यदि कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो पार्टी के पास विरोध के “और भी रास्ते” मौजूद हैं।

बंद के दौरान जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्नब मिश्रा ने बताया कि जमशेदपुर के छह थाना क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत हिंसक प्रदर्शन, गैरकानूनी जमावड़ा और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन के अनुसार शहर में स्थिति नियंत्रण में और शांतिपूर्ण बनी हुई है तथा किसी हिंसक घटना की सूचना नहीं मिली है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Tags

Edit Template