Breaking News

बोकारो में साइकिल मैराथन: 250 युवाओं ने दिया एड्स जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Bokaro : झारखंड युवा आयोग के तत्वावधान में रविवार को बोकारो में साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग ढाई सौ युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर की। इस मौके पर 25 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की साइकिल रेस आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

धनबाद के रोहित ने जीता 25 किलोमीटर रेस

25 किलोमीटर साइकिल रेस में धनबाद जिले के राजगंज निवासी रोहित कुमार रवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे रोजाना लगभग दो घंटे साइकिलिंग का अभ्यास करते हैं और करीब 45 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। रोहित ने यह भी बताया कि वे पुरानी साइकिल से ही अभ्यास करते हैं और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं।

उन्होंने सरकार से सहायता की अपील करते हुए कहा कि अगर उन्हें बेहतर संसाधन मिलें तो वे राज्य का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

रांची में होगा समापन

कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस साइकिल मैराथन की शुरुआत बोकारो से हुई है और इसका समापन रांची में होगा, जहां मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि यह बढ़ती महंगाई से राहत और पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है।

एड्स जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

झारखंड युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और हरित झारखंड की परिकल्पना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के बीच साइकिल का उपयोग एक बेहतर विकल्प है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल को शामिल करें, जिससे स्वास्थ्य बेहतर हो और डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी बचाव हो सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post