Breaking News

सीएम हेमंत सोरेन से मिले सांसद कालीचरण मुंडा,क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

खूंटी: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले। सांसद ने सीएम हेमंत सोरेन को फुलों का गुलदस्ता देकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्र की समस्याओं सहित अन्य विषयों पर बातचीत हुई। सीएम से मुलाकात के क्रम में सांसद कालीचरण मुंडा ने उनसे कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आपके नेतृत्व में झारखंड एक बेहतरीन प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा और राज्य के विकास व सफलता के नये आयाम लिखे जाएंगे।

सांसद ने मुख्यमंत्री से खूंटी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ और खरसांवा विधानसभा क्षेत्र के पिछड़े इलाकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। सांसद ने सीएम से कहा कि इन दोनो विधानसभा क्षेत्रों के पिछड़े इलाकों का विकास पर अत्यंत जरूरी है। सीएम ने सांसद को भरोसा दिया कि पिछड़े इलाकों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

सांसद ने सीएम को सौंपा पत्र।

सांसद कालीचरण मुंडा ने सीएम से मुलाकात के दौरान खूंटी लोकसभा क्षेत्र की योजनाओं को स्वीकृति देने के लिए एक पत्र सौंपा. जिसमें रांची-सिमडेगा पथ पर स्थित उरमी से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन भाया गोविंदपुर 15 किमी लंबी सड़क और कारो नदी पर पुल का निर्माण, एनएच 33 (रांची-जमशेदपुर सड़क) पर स्थित सलगाडीह से जामड़ी तक 16.2 किमी लंबी सड़क और राजा बाजार से लेबेद के बीच करकरी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की योजनाएं शामिल हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post