Breaking News

बांदु में विशेष ग्रामसभा आयोजित, परती जमीन की खरीद-बिक्री व दाखिल-खारिज पर रोक लगाने की मांग

Khunti: कर्रा प्रखंड के बांदु गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना, अंचल निरीक्षक सुकेश रंजन, राजस्व उप निरीक्षक काशिफ रज़ा, ग्राम प्रधान, कर्रा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामसभा का मुख्य मुद्दा प्राथमिक विद्यालय बांदु के समीप स्थित परती भूमि की गैरकानूनी खरीद-बिक्री एवं दाखिल-खारिज पर रोक लगाने की मांग था. ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि का उपयोग वर्षों से जतरा मेला आयोजन स्थल के रूप में किया जाता रहा है. इसके अलावा गांव के बच्चे एवं युवा इसी मैदान में खेलकूद और अन्य सामाजिक गतिविधियां संचालित करते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस भूमि की खरीद-बिक्री और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया जारी रहती है, तो गांव की सार्वजनिक गतिविधियां प्रभावित होंगी. इसलिए जनहित को देखते हुए भूमि के हस्तांतरण पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा इसे सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाए।

ग्रामवासियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. इस पर अंचल अधिकारी अन्वेषा ओना ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच कर न्यायसंगत एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर सार्वजनिक उपयोग की भूमि को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर बल दिया और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post