Breaking News

रिम्स में नामांकन और टेंडर घोटाले की जांच तेज, सीआईडी की दो टीमें पहुंचीं रांची

Ranchi : रांची स्थित रिम्स (Rajendra Institute of Medical Sciences) में नामांकन और टेंडर से जुड़ी कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की दो विशेष टीमें बुधवार सुबह संस्थान पहुंचीं। एडीजी सीआईडी के आदेश पर गठित ये टीमें फिलहाल दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, जांच टीम ने सबसे पहले रिम्स के डीन कार्यालय का निरीक्षण किया और वहां नामांकन से जुड़े पुराने रिकॉर्ड और फाइलों की समीक्षा शुरू की। इसके बाद डेटा सेंटर में कंप्यूटर सिस्टम और डिजिटल रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सत्रों में नामांकन प्रक्रिया को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं, जिनमें आरोप लगाया गया था कि नियमों की अनदेखी कर कुछ अयोग्य अभ्यर्थियों का भी नामांकन किया गया। इन्हीं शिकायतों के आधार पर सीआईडी ने जांच शुरू की है।

जांच के दौरान टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की भी पड़ताल की जा रही है। आरोप है कि रिम्स में विभिन्न खरीद और टेंडर प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का पालन नहीं किया गया। टीम इन सभी पहलुओं को दस्तावेजों के साथ मिलाकर जांच रही है।

सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध पाए गए दस्तावेजों को जब्त किया जा रहा है और संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच में तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है ताकि डिजिटल डेटा का सही विश्लेषण किया जा सके।

गौरतलब है कि रिम्स में टेंडर अनियमितताओं के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं, जिनमें मेडिकल उपकरणों की खरीद में गड़बड़ी के आरोप शामिल हैं। उन मामलों में भी जांच की प्रक्रिया चल चुकी है।

फिलहाल इस नए मामले में जांच जारी है और माना जा रहा है कि यदि अनियमितताओं की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post