Breaking News

रानी फॉल से बिना सर वाला बॉडी बरामदगी मामले का उद्भेदन,चार अपराधियों को भेजा गया जेल।

खूंटी: साइको थाना क्षेत्र स्थित रानी फॉल के सरजोमइकीर के पास से बीते अक्टूबर महीने में बिना सर वाला एक बॉडी बरामद किया गया था जिसका पहचान खूंटी थाना क्षेत्र के डूंमरदगा गांव निवासी राहुल प्रधान के रूप में किया गया था। जिस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्रार्थिमिकी दर्ज करते हुए मामले का उद्भेदन हेतु एक एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दिया था। जिस एसआईटी द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर जांच करते हुए आज चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

 

वहीं गिरफ्तार अपराधियों में (1) पांडेया मुंडा उम्र लगभग इक्कीस वर्ष पिता सांदू मुंडा ग्राम सिरका टोला संगी थाना मुरहू जिला खूंटी, (2) एसी लादुरा उर्फ लादुरा पूर्ति उम्र 22 वर्ष पिता एसी बाजी ग्राम सिरका थाना मुरहू जिला खूंटी (3) मसीह डाहंगा उम्र लगभग 27 वर्ष पिता बुधवा उर्फ बुधराम डहंगा ग्राम बमनोम थाना बंदगांव जिला पश्चिमी सिंहभूम जो वर्तमान में शिवचरण महतो ग्राम खूंटी टोली तोरपा रोड खूंटी में रहता था (4) मदिराय मुंडा उर्फ मादी हस्सा उम्र लगभग 32 वर्ष पिता बिरसिंह मुंडा ग्राम सैदवा डाउडीह टोला सैदवा थाना सोयको जिला खूंटी जो वर्तमान में अभिराम मुंडा ग्राम कदमा खूंटी में रहता था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा।

 

 

गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस द्वारा पूछ जांच के क्रम में अपना-अपना जुर्म स्वीकार किया और जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि आपसी विवाद को लेकर उन लोगों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर राहुल प्रधान का मर्डर किया था जिसका सर काट कर धड से अलग कर दिया था और बॉडी को छुपाने व पहचान मिटाने के ख्याल से उसे रानी फॉल में फेंक दिया था। जबकि सर कहीं और ले जाकर फेंक दिया था। हालांकि अब पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, मृतक का साइकिल, हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल बरामद किया है।

 

इस छापेमारी दल में खूंटी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, इंस्पेक्टर किशुन दास, पु.अ.नि. मुकेश कुमार हेंब्रम थाना प्रभारी सोयको,पु.अ.नि. वीरेंद्र कुमार सोयको थाना और सोयको थाना के सशस्त्र बल व तकनीकी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय खूंटी के स्टाफ शामिल रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post