Breaking News

गढ़वा विधायक ने राज्यपाल से की मुलाकात, NPU की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

Garhwa News : गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU), मेदिनीनगर में चल रही शैक्षणिक और प्रशासनिक समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की और एक मांग पत्र भी सौंपा।

विधायक ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के समय पर आयोजन में हो रही देरी और उससे छात्रों पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में नियमितता न होने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कॉलेजों में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों पर भी गंभीर चिंता जताई। विधायक ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि छात्रों को बेहतर माहौल मिल सके।

सत्येंद्र नाथ तिवारी ने यह भी मांग की कि विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर परिणाम प्रत्येक छात्र का अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।

विधायक ने कहा कि छात्रों के भविष्य को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता। उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इस मामले में आवश्यक प्रशासनिक हस्तक्षेप करें, ताकि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यपाल छात्र हितों को प्राथमिकता देते हुए जल्द सकारात्मक कदम उठाएंगे, जिससे पलामू प्रमंडल सहित पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और उनका शैक्षणिक सत्र नियमित हो सकेगा।

इस मुलाकात के बाद विश्वविद्यालय के छात्रों में भी उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान जल्द निकलेगा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post