Breaking News

रामगढ़ में सड़क किनारे मिले दो युवकों के शव, पुलिस ने जताई हादसे की आशंका

Ramgarh : रामगढ़ जिले के भदानीनगर थाना क्षेत्र स्थित बनगड्ढा फोरलेन सड़क के किनारे मंगलवार सुबह दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खेत में शव पड़े देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

मृतकों की पहचान सौंदा डी जयनगर निवासी अमरजीत भुईंया और सोनू कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही भदानीनगर थाना प्रभारी अख्तर अली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि यह मामला सड़क दुर्घटना का हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक तेज रफ्तार से बरकाकाना की ओर जा रहे थे, तभी आगे चल रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दो युवक उछलकर सड़क किनारे खेत में जा गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे आ रही दूसरी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गई, जिससे उस पर सवार एक युवक घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि घायल युवक को उसका साथी तत्काल इलाज के लिए वहां से ले गया। वहीं, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद बाइक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हटा दिए जाने की सूचना भी सामने आई है। पुलिस अब उस बाइक की तलाश कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसे किसने हटाया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है ताकि किसी भी संभावना को नजरअंदाज न किया जाए।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post