Breaking News

रनिया में लगातार दूसरी हत्या: जेल भेजकर लौटी पुलिस को सड़क किनारे मिला शव

Khunti: जिले के रनिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। अज्ञात अपराधियों ने 40 वर्षीय गैराज संचालक की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को तांबा रोड के किनारे फेंक दिया। हालांकि पुलिस की सूझबूझ और गहन जांच में अपराधियों की साजिश का पर्दाफाश हो गया।

बड़ी बात यह रही कि सोमवार को रनिया पुलिस एक वृद्ध हत्याकांड के आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजकर लौटी ही थी कि क्षेत्र में एक और हत्या की वारदात सामने आ गई। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

सोमवार सुबह तांबा रोड के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही रनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती नजर में मामला किसी सड़क दुर्घटना का लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण किया तो कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि युवक के सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से कई वार किए गए थे, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

तोरपा डीएसपी विजय सिंह ने बताया कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया था, ताकि पुलिस और आम लोगों को यह घटना सड़क दुर्घटना लगे। लेकिन घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और शव की स्थिति ने हत्या की ओर स्पष्ट संकेत दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच उसी दिशा में शुरू की।

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान राधेश्याम साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से तोरपा का रहने वाला था और पिछले लगभग पांच वर्षों से रनिया में मोटर गैराज संचालित कर अपना व्यवसाय कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।

डीएसपी विजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आपसी रंजिश, लेन-देन और अन्य संभावित कारणों की भी गहन जांच कर रही है। मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दोषियों को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

वहीं अगर रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते तीन दिनों में घटित घटना पर नजर डालें तो बीते तीन दिनों के भीतर तीन बड़ी घटना घटी है जिसमें एक नाबालिग से दुष्कर्म और दो अलग अलग जगहों पर दो मर्डर की घटना सामने आई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post