Khunti: भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी सुनीता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए सभी मंडलों में जिला पदाधिकारियों के प्रवास तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कैलाश राम, संतोष त्रिपाठी, जिला महामंत्री निखिल कंडुलना, संदीप आनंद, गोपाल स्वर्णकार, कंचन सिंह, प्रियांक भगत एवं अनूप साहू सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



